आज रात इस समय शुरू होगा चंद्र ग्रहण, पूरे भारत में दिखेगा यह ग्रहण

 आज रात देश-दुनिया में साल 2023 का आखिरी ग्रहण देखने को मिलेगा। यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। इस चंद्र ग्रहण को भारत में कई जगहों पर देखा जा सकेगा। ग्रहण भारत में दिखाई देगा इस कारण से सूतक काल मान्य होगा। शाम 4 बजे से सूतक जारी है। चंद्र ग्रहण मध्य रात्रि के बाद 1 बजकर 05 मिनट से आरंभ होकर 02 बजकर 24 मिनट तक चलेगा। यह ग्रहण अश्विनी नक्षत्र और मेष राशि पर लगेगा।


चंद्र ग्रहण के साए में शरद पूर्णिमा, ऐसे में खुले आसमान में खीर रखें या न रखें

हिंदू मान्यताओं में शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। शरद पूर्णिमा के दिन चांद अपनी 16 कलाओं से युक्त होता है और इस दिन चांद से निकलने वाली किरणें अमृत के समान मानी जाती है। शरद पूर्णिमा की रात को खुले आसमान के नीचे खीर बनाकर रखा जाता है, जिससे खीर में चंद्रमा अमृतदायिनी किरणें पड़ती है। इस रात चांद की रोशनी औषधीय गुणों से भरी हुई होती है। चांद की रोशनी में खीर रखने से उसमें यह औषधीय गुण आ जाते हैं। जिसको खाने से सेहत अच्छी होती है। 

हालांकि इस बार शरद पूर्णिमा की रात को चंद्र ग्रहण लग रहा है। जिसकी वजह से शरद पूर्णिमा पर खीर रखने की परंपरा में परेशानियां आएंगी। इस बार शरद पूर्णिमा पर शाम चार बजे सूतक लग जाएगा। ऐसे में चंद्रग्रहण तक खीर बनाना वर्जित रहेगा। ऐसे में आप खीर बनाने के लिए गाय के दूध में सूतक काल शुरू होने के पहले तुलसी के पत्ते डाल दें। फिर उसे ढक कर रख दें। इससे सूतक काल के दौरान दूध शुद्ध रहेगा। बाद में आप इसकी खीर बनाकर भोग लगा सकेंगे।


Comments