पशुपतिनाथ के गोलाकार कैफीड एरिया में पत्रकार लगाए ऐतिहासिक चित्र प्रदर्शनी

मन्दसौर 18 फरवरी ;अभी तक; कलेक्टर श्री पुष्प द्वारा बताया गया कि भगवान पशुपतिनाथ मंदिर के कैफेड एरिया में जिले के सभी पत्रकारों द्वारा 20 फरवरी को ऐतिहासिक चित्र प्रदर्शनी लगाया जाना है।


इस प्रदर्शनी में पत्रकार साथी मन्दसौर के ऐतिहासिक स्थलों, पुरातत्व से जुड़ी प्राचीन फोटोग्राफ्स इस प्रदर्शनी में लगा सकते हैं। इस चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन 20 फरवरी को जिले के प्रभारी मंत्री श्री हुकुम सिंह कराड़ा द्वारा किया जाएगा। 21 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व है। इसके लिए जितने भी भक्तजन हैं, जो भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में आएंगे। वह सभी इस चित्र प्रदर्शनी का लाभ उठाएंगे। अतः सभी पत्रकार जिनके पास भी पुराने ऐतिहासिक एवं पुरातत्व एवं पर्यटन से जुड़े हुए फोटोग्राफ्स हैं। फोटोग्राफ्स इस प्रदर्शनी में अनिवार्य रूप से लगाने की कृपा करें।


Comments