ब्राह्मण समाज का राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न

आज दिनाँक 23 फरवरी 2020 को भोपाल के पॉलिटेक्निक ग्राउंड में राष्ट्रीय ब्राम्हण अधिवेशन का आयोजन किया गया जिसमें देश-प्रदेश के हज़ारों की संख्या में ब्राम्हण समाज संगठन के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया, संगठन को गैर राजनैतिक रूप देते हुए देश के जाने माने ब्राम्हण सामाजिक नेतृत्व कर्ताओं को आमंत्रित किया गया।


प्रदेश में समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले एवम समाज का नाम रोशन करने वाले विभूतियों का सम्मान किया गया, इसी तारतम्य में मंदसौर जिले के निवासी पंचायत सचिव संगठन के प्रदेश अध्यक्ष,जन सेवा मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं सकल युवा ब्राम्हण महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष पं दिनेश शर्मा एवं परशुराम सेना के प्रदेश संयोजक पं जितेंद्र व्यास और पं रूपनारायण जोशी को भव्य सम्मान के साथ *विप्र. कुलभूषण सम्मान* से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान राष्ट्रीय संगठन के संस्थापक पंडित रामनारायण अवस्थी जी, महामंत्री श्री सीताशरण शर्मा जी, उपाध्यक्ष श्री अभय गौतम जी, महासचिव श्री सुरेश शर्मा और राष्ट्र के विभिन्न गणमान्य अतिथियों द्वारा दिए गए।


सम्मान प्राप्त करने के बाद पं दिनेश शर्मा एवं पं जितेंद्र व्यास ने कहा कि हम लोगो ने समाज के ऊपर कोई अहसान नही किया है, हम लोग समाज के सेवक है हम हर दिशा में समाज का नाम रोशन करते हुए समाज को जाग्रत करने के लिए भगवान परशुराम आराध्य देव को साक्षी मानकर हमारा संघर्ष जारी रखेंगे।
सम्मान के अवसर पर मंदसौर की परशुराम सेना के युवा पदाधिकारी पं देवेश शर्मा,पं मयंक जोशी, पं प्रफुल शर्मा, पं आशुतोष रामावत, पं देवांशु शर्मा, पं रवि व्यास,पं राहुल शर्मा एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।


Comments